लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा ने कांग्रेस में बड़ी सेंध मारी है. मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी भाजपा में शामिल हो गए हैं. सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते हैं
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने काग्रेंस नेताओं को बीजेपी की सदस्यता दिलाई है. सुरेश पचौरी कांग्रेस के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं. वह तीन बार कांग्रेस से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं. वहीं दो बार वह केंद्रीय मंत्री भी रहे. वह एमपी कांग्रेस और एमपी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं.
Leave A Comment