Echo

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार लगे 100 छक्के

भारत और इंग्लैंड के बीच  हुई क्रिकेट टेस्ट सीरीज ने  इतिहास रच दिया.  क्रिकेट की हिस्ट्री में पहली बार  टेस्ट सीरीज में 100 छक्के लगने का रिकॉर्ड बना है.  इस टेस्ट सीरीज में भारत ने 72 छक्के लगाए जबकि इंग्लैंड ने इसमें 28 छक्के लगाए.  यह भी अहम है कि  इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने  धर्मशाला में खेले गए अपने 100 टेस्ट मैच में  इंग्लैंड की ओर इस सीरीज में 28वां छक्का लगाया. इस तरह  यह सीरीज का  100वां छक्का बना. यह पहली बार हुआ है कि किसी टेस्ट सीरीज में बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी का यह जौहर दिखाया .   इससे पहले  वनडे फॉर्मेट में किसी एक सीरीज में 100 छक्के लगे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2013 में हुए वनडे सीरीज के दौरान यह 100 छक्के लगे थे.  

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment