Echo

सांसद मोबाइल स्वस्थ्य सेवा के तहत 10 लाख ओपीडी पूरी, आगे भी जारी रहेगी जनसेवाः अनुराग

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत रविवार को हिमाचल के अब तक के सबसे बड़े मेडिकल कैंप का आयोजन किया. कैंप में लोगों के इलाज हेतु 50 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम बुलाई गई थी.  5312 लोगों ने इस निःशुल्क मेडिकल कैंप का लाभ उठाया. इसमें 20 दिव्यांग जनों को न्यूमैटिक सॉकेट पर आधारित कृत्रिम अंग भी निःशुल्क प्रदान किए गए. 5312 लोगों ने मुफ्त  दवाइयां व 3463  लोगों को मुफ्त में चश्मे भी दिए गए.

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद स्वास्थ्य मोबाइल सेवा के तहत 10 लाख ओपीडी होना ऐतिहासिक उपलब्धि है. अनुराग ठाकुर ने कहा, मेरे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोग स्वस्थ रहें इसके लिए मैं  सदा प्रयासरत रहा हूं.

उन्होंने कहा, पहाड़ी क्षेत्र में ऑपरेट कर 8 लाख किलोमीटर चलना और 6400 से ज्यादा गावों में 10 लाख से ज्यादा मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उनके लगभग 50 करोड़ रुपयों की बचत करवा पाने का सौभाग्य मिलना मेरे लिये बहुत ही संतोषजनक है.

अनुराग ठाकुर ने कहा, सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से आपके घर तक पहुँच कर जनसेवा का यह कार्य निरंतर आगे चलता रहेगा.

 

 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment