Echo

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा, बीजेपी फिर बनाएगी सरकार

हरियाणा में जेजेपी के साथ गठबंधन टूटने के बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने  अपनी कैबिनेट सहित इस्तीफा दे दिया है. खट्टर ने आज राजभवन में जाकर अपना इस्तीफा सौंपा है. दरअसल भाजपा के साथ जेजेपी ने  गठबंधन तोड़ा है  भाजपा के साथ लोकसभा चुनावों में सीट बंटवारे पर सहमति न बनने पर जेजेपी ने  अपना समर्थन वापस ले लिया है. इसके चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपने कैबिनेट समेत इस्तीफा देना पड़ा . हालांकि गठबंधन टूटने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि भाजपा निर्दलीय विधायकों की मदद से सरकार बनाने जा रही है. मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल की बैठक हुई है, इसमें नई सरकार बनाने का फैसला लिया गया है. हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे या कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री के पद के लिए सामने आएगा, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. फिलहाल आज शाम चार बजे सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है.

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment