Echo

सेमीकंडक्टर  विनिर्माण में भारत को विश्व केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम,  1.25 लाख करोड़ के सेमीकंडक्टर प्रोजेक्टों का शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 1.25 लाख करोड़ के तीन सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'इंडियाज टेकेड: चिप्स फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान वर्चुअली इनका  शिलान्यास किया.  प्रधानमंत्री ने आज के दिन को ऐहतिहासिक करार दिया.  उन्होंने कहा,  आज हम इतिहास भी रच रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की ओर एक बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे है.  पीएम नरेंद्र  मोदी ने कहा, 21वीं सदी, टेक्नोलॉजी आधारित है और बिना  इलेक्ट्रॉनिक चिप के इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती.  उन्होंने कहा कि  चिप विर्निमाण केवल एक उद्योग नहीं है, यह विकास का वो द्वार खोलती है, जिसमें असीम संभावनाएं हैं. इस सेक्टर से न सिर्फ भारत में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि इससे तकनीकी क्षेत्र में भी बहुत बड़ी प्रगति होगी. पीेएम मोदी ने कहा, भारत में बने चिप, भारत में डिजाइन किए चिप भारत को आत्मनिर्भरता और आधुनिकता की तरफ ले जाएगी.

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment