शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया है. ईडी को 24 अप्रैल तक जवाब देना होगा. इसके बाद 27 अप्रैल तक केजरीवाल को इस पर अपना जवाब देना होगा. इसके बाद 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई करेगा. ईडी ने शराब घोटाले में बीते 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए इसको हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी. इसके बाद अब केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. सुप्रीम कोर्ट इस पर अब सुनवाई करेगा.
Leave A Comment