इंडिया गठबंधन 4 जून को केंद्र में बना रहा अपनी सरकारः खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन 4 जून को केंद्र में सरकार बनाने जा रहा है। शिमला में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी ,महंगाई, किसानों की बदहाली और संवैधानिक संस्थाओं का मोदी सरकार द्वारा दुरुपयोग करने से लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि अपनी हार देकर पीएम नरेंद्र मोदी हिंदू मुस्लिम,जाति- धर्म, दलित, आदिवासी का आरक्षण छीनने की बातें कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि देश में विभिन्न सरकारी विभागों में 30 लाख खाली पद पड़े हैं । इसके अलावा प्रत्येक राज्यों में एक से पांच लाख तक खाली पद पड़े हैं। इनका जिक्र करने की बजाए देश को भड़काने , दलित, आदिवासी और देश के संविधान को आंच नहीं आने वाली जैसे बातें की जा रही हैं।
भाजपा ने पहले किए वादे पूरे नहीं किए
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 और 2019 में देश की जनता से कई वायदे किए थे, लेकिन उस ओर मुड़कर भी नहीं देख रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूकंप की तरह प्राकृतिक आपदा आई, लेकिन केंद्र ने कोई सहायता नहीं की। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बार बार गुहार लगाते रहे , लेकिन केंद्र ने कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने प्रदेश की स्थिर सरकार को गिराने की कोशिश की है। भाजपा ने देश के कई राज्यों की सरकारें गिराईं। कनार्टक, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, मणिपुर में स्थिर सरकारों को गिराया। इन राज्यों के चुने हुए प्रतिनिधियों को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के नाम पर लगाकर धमकाते रहे। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को डरा- धमकाकर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में 15 लाख का झूठ, विदेश से कालाधन, 2 करोड़ नौकरियां, किसानों की आमदनी दोगुना, रेल से लेकर विद्यार्थियों और एससी / एसटी बच्चों को शिक्षा देने के झूठ वादे किए गए। खड़गे ने कहा की देश में यूपीए सरकार के समय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मनरेगा, फ़ूड सेफ्टी, आरटीई, आरटीआई, रूरल हेल्थ मिशन समेत कई योजनाओं को लागू किया।
न्याय पत्र के माध्यम से दी जा रही गारंटियां पूरी करेगी कांग्रेस
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक, हिमाचल, और तेलंगाना में जो गारंटियां दी थी, उसे पूरा किया है। अब न्याय पत्र के माध्यम से दी जा रही गारंटियां सत्ता में आते ही पूरा किया जाएगा। कांग्रेस न्याय पत्र में युवा न्याय के तहत देश के युवाओं को एक लाख स्टायफंड देकर पक्की नौकरी दी जाएगी। नारी न्याय के तहत देश की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देंगे। किसान न्याय के तहत फसलों के लिए MSP की कानूनी गारंटी देंगे, मनरेगा मजदूरी की दिहाड़ी 400 रुपए की जाएगी। हिस्सेदारी न्याय के तहत छानबीन करके लोगों को न्याय देंगे। कांग्रेस की सभी 25 गारंटियों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सभी दलों के नेता पीएम कैंडिडेट चुनेंगे, इसमें भाजपा को चिंता करने की कोई बात नहीं है।
Leave A Comment