केजरीवाल की सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की गुहार
दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अंतरिम जमानत 7 दिन और बढ़ाने की गुहार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में केजरीवाल ने इसके लिए अपनी सेहत का हवाला दिया है। केजरीवाल ने दलील दी है कि उनका वजन गिरफ्तारी के बाद तेजी से घटा है। इसके अलावा कीटोन लेवल भी ज्यादा है। याचिका में कहा गया है कि उनको कई टेस्ट कराने की सलाह डॉक्टरों ने दी है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा केजरीवाल को दी गई अंतरिम जमानत 1 जून को खत्म हो रही है और 2 जून को उनको सरेंडर करना है। इससे पहले केजरीवाल ने अंतरिम जमानत बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है।
......
Leave A Comment