Echo

भाजपा व कांग्रेस का नहीं, जनता के भविष्य का फैसला करने वाला यह चुनावः नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऊना जिला के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के टक्का में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुआ कहा कि यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस का नहीं है। यह देश की जनता के भविष्य का फैसला करने वाला चुनाव है। उन्होंने कहा कि 60 साल कांग्रेस को भारत की जनता ने सरकार चलाने का मौका दिया। गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबी दूर नहीं हुई। 
नितिन गडकरी ने कहा कि वर्ष 1995-2000 में वह महाराष्ट्र में मंत्री थे, तब अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें दिल्ली बुलाकर कहा था कि आप ने शहर में अच्छा काम किया है, अब गांव जोड़ने वाली योजना तैयार कीजिए। इसके बाद गडकरी की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी जिसने 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सौंपी थी। इसके आधार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरू की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांवों को मजबूत सड़कों से जोड़ने का काम भारत के इतिहास में अगर किसी ने किया तो वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। मौजूदा समय में साढ़े छह लाख गांवों में से साढ़े चार लाख में मजबूत सड़कें बन चुकी हैं।
 
 
हिमाचल में 20 हजार करोड़ से बनाई जा रहीं टनल
नितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल में सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र पर्यटन है। प्रदेश में सड़क सुविधाएं देने के लिए 20 हजार करोड़ से टनल बनाई जा रही हैं। अटल टनल बनाई जा चुकी है। इसके अलावा उनका मंत्रालय लेह तक आठ टनल बना रहा हैं। एशिया की सबसे बड़ी जोजिला टनल सिर्फ पांच हजार करोड़ में बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 16 हजार करोड़ से 28 रोपवे भी बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो 60 साल में नहीं किया, भाजपा सरकार ने 10 साल में कर दिखाया।
 
 
 


Share:
Share:
Comment
Leave A Comment