Echo

विकास कार्यों पर तालाबंदी कांग्रेस की निशानी: अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने नालागढ़ में भाजपा प्रत्याशी केएल ठाकुर के लिए चुनावी प्रचार कर लोगों से उनको भारी बहुमत से  जिताने का आवाहन किया। अनुराग ठाकुर इस दौरान मीडिया से भी रूबरू हुए।
 
अनुराग ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश में जब-जब कांग्रेस सत्ता में आती है। विकास कार्य ठप हो जाता है, कब्जा बढ़ना शुरू हो जाता है। नालागढ़ में केएल ठाकुर जी ने भाजपा के डबल इंजन की सरकार में लगभग 550 करोड़ रुपये के विकास कार्यों यहाँ लाने का काम किया, मगर प्रदेश में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी दुर्भावना से ग्रसित होकर विकास कार्यों पर तालाबंदी करने का काम किया है। कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95000 करोड़ पहुँचा दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहाँ चल रहे स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र, सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दियां हों या मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएँ हों सब बंद करने का काम किया। कांग्रेस बताये आखिर जनता का क़सूर क्या है। एक तरफ़ वो कहते हैं कि हमने हिंदुओं को हराकर कांग्रेस की सरकार बनाई दूसरी तरफ़ वो मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पानी व सड़क के लिए भी प्रदेश की जनता को तरसा रहे हैं”
 
प्रदेश सरकार उद्योगों को कर रही चौपट
अनुराग ठाकुर ने कहा “ हिमाचल की सरकार अपने ही उद्योगों को चौपट करने में लगी है जबकि मैंने हमारे ट्रक यूनियन के अनुरोध पर मध्य प्रदेश की सरकार से बात करके एंट्री टैक्स बंद करा कर प्रति ट्रक 2500 रुपये का फायदा कराने का काम किया है। कांग्रेस बताये कि उसने प्रदेश के हित में पिछले 18 महीने में क्या काम किया है। झूठी गारंटियां देकर सिर्फ़ जनता को ठगने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है”
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने लोकसभा चुनाव में हर ताकत का इस्तेमाल किया लेकिन फिर भी नालागढ़ के लोगों ने भाजपा को 15000 से ज्यादा वोटों की लीड दिलाई। मोदी सरकार ने तीन बार पेट्रोल और डीजल का दाम कम किया, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल के 6 महीनों में हीं दो बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा कर जनता पर महंगाई का बोझ डाला है”

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment