Echo

बीजेपी नेता व कार्यकर्ता बचाव-राहत कार्यों में कर रहे मददः बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि  प्रदेश में बीते दो दिनों में बादल फटने से आई आपदा अत्यंत दुखदाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस दुख की घड़ी में लोगों के साथ खड़ी है। भाजपा नेता व  कार्यकर्ता कल सुबह से ही भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लग गए थे। मंडी जिला के पद्धर के राजपुरा में बादल फटने के कारण आवागमन बाधित हो गया था। भाजपा विधायक पूर्ण चंद ठाकुर तुरंत ही पैदल चलकर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लगातार वहीं पर रहते हुए राहत कार्यों में लगे रहे।
पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर अपनी टीम के साथ मनाली से लेकर कुल्लू, भुंतर, मणिकर्ण और मलाणा तक पहुंचे। उनके साथ बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी भी मौजूद रहे। आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार सबसे पहले व्यक्ति हैं जो बागीपुल में घटनास्थल पर पहुंचे, जहां बादल फटने से आई आपदा से 8 घर पूरी तरह समाप्त हो गए और 7 लोग लापता हैं। इसके बाद लोकेन्द्र कुमार और उनकी टीम केदस गांव पहुंचीं जहां 5 घर बह गए और उसके बाद समेज गांव पहुंचे जहां 36 लोग लापता हैं।
वहीं भाजपा नेता कौल नेगी अपनी टीम के साथ समेज गांव पहुंचने वाले पहले नेता  है, जहां सर्वाधिक जान माल का नुकसान हुआ। जहां 36 लोग लापता है और राहत व बचाव कार्य जारी है।
डा. बिंदल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के सभी भाजपा नेता अपने-अपने स्थानों पर राहत कार्यों में बढ़चढ़कर सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं एक बड़ी टीम के साथ रामपुर होते हुए आज दोपहर तक समेज गांव पहुंचगा और आनी विधानसभा क्षेत्र के शेष प्रभावित स्थानों पर भी जाऊंगा ताकि मौके के हालातों पर किस प्रकार सहयोग किया जा सकता है, इसकी योजना बनाई जाए। इस टीम में प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता बलवीर वर्मा, आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार, करसोग से विधायक दीपराज, कौली नेगी, अजय श्याम इत्यादि साथ रहेंगे। 




Share:
Share:
Comment
Leave A Comment