सीएम सुक्खू ने समेज पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज रामपुर के समीप समेज पहुंचे। इस दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अध्यक्ष 7वें राज्य वित्त आयोग एवं विधायक रामपुर नंद लाल भी उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ दल से बचाव व राहत कार्यों पर रिपोर्ट ली। मुख्यमंत्री ने प्रभावित ग्रीनको हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने मुख्यमंत्री को दी आपदा और इसके बाद बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
Leave A Comment