Echo

अटल सुपर स्पेशियलिटी संस्थान में मिलेगी बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन सुविधाः सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल सुपर स्पेशियलिटी संस्थान चमियाणा में बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की सुविधा भी आरंभ की जाएगी। स्टेट एडवाइजरी बोर्ड ऑन कैंसर एंड पल्लिएटिव केयर प्रोग्राम की प्रथम बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में जनसंख्या आधारित कैंसर रजिस्ट्री आरंभ की जाएगी। इसके तहत कैंसर के मामलों व संख्या का अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों में कैंसर के मामलों की स्क्रीनिंग के लिए एक जिला में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment