Echo

विनेश फोगाट हमेशा की तरह विजेता बनकर वापसी करेंगीः अमित शाह


पेरिस ओलंपिक के फाइनल मुकाबले में महिला पहलवान विनेश फोगाट  को अयोग्य घोषित करने के बाद हर भारतीय निराशा में है। देश के अन्य लोगों के साथ साथ बड़े राजनेता भी फोगाट की तारीफ कर उनको हौसला दे रहे हैं।  प्रधानमंत्री पीएम मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी विनेश फोगाट का हौसला बढ़ाया है।
अमित शाह ने एक्स पर लिखा, "ओलंपिक में विनेश फोगाट को लगे झटके ने निश्चय ही करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को जरूर तोड़ा है। उनका खेल करियर शानदार है, जो विश्व चैंपियन को हराने के गौरव से चमक रहा है। उनके साथ हुआ ये दुर्भाग्य उनके शानदार करियर में मात्र एक अपवाद है। मुझे भरोसा है कि वह इस झटके से हमेशा की तरह विजेता बनकर वापसी करेंगी। हमारी शुभकामनाएं और समर्थन हमेशा उनके साथ है।"
 



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment