शिमला के बनुटी में बाइक- HRTC बस में टक्कर , बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनांक मौत
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के बनुटी के समीप दीदघाटी में शुक्रवार को दर्दनांक हादसा पेश आया है। HRTC बस व एक बाइक में हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनांक मौत हो गयी है।
सूचना के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे के आस पास की बताई जा रही है। जब डबोग से शिमला आ रही एक HRTC बस को बनुटी के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक सवार के सिर से हेलमेट निकल गया और उसके सिर में बेहद गंभीर चोट लगी। जिसके कारण मौके पर सड़क पर भी खून से लाल हो गई और युवक सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गया।
बाइक की तेज रफ्तार से हुआ दर्दनांक सड़क हादसा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बाइक की तेज रफ्तार की वजह से हुई। बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को घायल अवस्था मे ही IGMC शिमला पहुंचाया गया । जहांडॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान प्रकाश उम्र 24 वर्ष दीदघाटी के रूप में हुई है।
Leave A Comment