Echo

भारत से अमेरिका को सबसे ज्यादा निर्यात स्मार्टफोन का रहा

 
भारत स्मार्ट फोन के निर्माण और निर्यात में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि साल 2024 की तीन तिमाहियों में भारत से अमेरिका को निर्यात किए गए उत्पादों में स्मार्टफोन टॉप में रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 के जून में समाप्त तिमाही में, भारत ने अमेरिका को 2 अरब डॉलर के स्मार्टफोन निर्यात किए। स्मार्टफोन का यह निर्यात गैर-औद्योगिक हीरे के निर्यात से भी ज्यादा रहा। जून में समाप्त तिमाही में हीरे का निर्यात 1.44 अरब डॉलर रहा। इसी तरह एप्पल ने वित्तीय वर्ष 2023 में भारत से 5 अरब डॉलर के आईफोन निर्यात किए थे, जबकि एक साल बाद यानी वित्त वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 10 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
 
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन उत्पादक
भारत स्मार्टफोन निर्यात केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि अन्य देशों को भी कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन उत्पादक बन गया है। हालांकि भारत को स्मार्ट फोन की मार्केट में चीन, दक्षिण कोरिया जैसे अन्य देशों से भी प्रतिस्पर्धा की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। 



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment