Echo

भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक ने आजाद उम्मीदवार चेतन बरागटा को घेरा

जुब्बल कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक ने कहा है  कि स्वतंत्र उम्मीदवार की पंसद पर चुनाव चिन्ह दिया जाता है ऐसे मे  सेब चुनाव  चिन्ह मिलने का मतलब यह नहीं है  कि केवल वही सेब के हक के लिए काम करेगा। नीलम ने कहा कि वे  तीन बार जिला परिषद की सदस्य रही हैं  यदि उनका पूर्व का रिकाॅर्ड देखे तो  जहां सेब व हमारी आजीविका को बचाने के लिए जितने भी आंदोलन और कार्यक्रम हुए उसमे उन्होंने  सबसे पहले दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भाग लिया है। 
उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी  की उम्मीदवार हूं और हमारी पार्टी की सरकार प्रदेश के अंदर है, सेब के जो भी मुद्दे होंगे, जो भी समस्याएं होगी वो तो सरकार ने निपटानी है|इसके अलावा  जो सेब का चुनाव चिन्ह लेकर घूम रहे है, वो सेब की समस्या किस मंच पर उठाकर निपटाएंगे ये समझ से परे है । जो विजन डाॅक्यूमेंट यह लोग बोल रहे हैं, इसका विजन  साफ दिख रहा है, यह सब लोग  नीलम सरैईक के खिलाफ नहीं बल्कि एक महिला नेत्री के खिलाफ खड़े हुए हैं। इनको यह बात नहीं हजम हो रही है कि जुब्बल कोटखाई के अंदर एक आम घर की लड़की को, एक आम कार्यकर्ता को, एक महिला को टिकट मिला है।उन्होंने कहा की  प्रदेश और केंद्र  सरकार द्वारा कोविड-19 जैसी विपरीत परिस्थितियों में  सकारात्मक कार्य किए गए  हैं और अपने मानवता व राजधर्म को निभाया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने  प्रदेश का एक समान विकास किया है जो लोग अप्पर और लोअर के नाम पर हिमाचल को बांटते थे उसे खत्म करने का काम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया है |प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कामों की गवाही आंकड़े  देते हैं  और अपनी अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता की सेवा की है,यह  जनसेवा आगे भी इसी प्रकार से जारी रहेगी|

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment