Echo

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गोद लिया मोनाल पक्षी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 73वें वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए मोनाल पक्षी को गोद लेने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के लोगों से प्रदेश के पार्कों और चिड़ियाघरों में रखी विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवों को गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी जानवर को गोद लेने से न केवल उनकी देखभाल करने में मदद मिलती है बल्कि प्राकृति के संरक्षण और संवर्द्धन के प्रति मनुष्य की समझ और प्रतिबद्धता और अधिक गहरी हो जाती है।
मुख्यमंत्री ने तीतर प्रजातियों के संरक्षण पर व्यापक अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाने की भी घोषणा की। यह समिति इस प्रजाति के संरक्षण के लिए एक ठोस रणनीति तैयार करेगी ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस खूबसूरत प्रजाति को देख  सकें और इसके बारे में जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के चिड़ियाघरों के लिए एकीकृत टिकट प्रणाली विकसित करने की घोषणा की। प्रदेश में  आने वाले पर्यटकों को इस प्रणाली का लाभ मिलेगा और राजस्व के स्रोत भी सृजित होंगे। उन्होंने स्पीति घाटी के ‘सरचू’ के संरक्षण रिजर्व के रूप में शामिल करने की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य यहां के पारिस्थितिकी और वन्य जीव गलियारों की रक्षा करना है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुर्गेश अरण्य जूलोजिकल पार्क और स्पीति वाइल्ड लाइफ डिवीजन के लिए दो नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने फील्ड कम्पेंडम ऑन रेस्क्यू ऑफ वाइल्ड एनिमल्स इन डिस्ट्रेस एंड देयर रेस्क्यू, ऑर्चिडस ऑफ शिमला वॉटर कैचमेंट, स्पितिज नेचुरल टेपेस्ट्री और द मैनेजमेंट प्लेन ऑफ पॉटर्स हिल कंजर्वेशन रिजर्वस जैसे प्रकाशनों का भी अनावरण किया।
 





Share:
Share:
Comment
Leave A Comment