Echo

बीजेपी "रन फॉर यूनिटी" की दौड़ के कार्यक्रम पूरे हिमाचल में मनाएगीः बिंदल

भारतीय जनता पार्टी 29 अक्टूबर को "रन फॉर यूनिटी" की दौड़ के कार्यक्रम पूरे हिमाचल प्रदेश में मनाएगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर इस कार्यक्रम के संयोजक होंगे व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज इसके सह-संयोजक होंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में "रन फॉर यूनिटी" की दौड़ होगी।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने नेहरू-गांधी परिवार को सत्ता में रखने के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को हाशिये पर धकेल दिया। देश को इस निर्णय की भारी कीमत चुकानी पड़ी। पाक अधिकृत कश्मीर के रूप में व हजारों-हजार सैनिकों के बलिदान के रूप में कांग्रेस की इस स्वार्थ की नीति का भुगतान देश को करना पड़ा।
हैं। 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की विश्व में सबसे ऊंची प्रतिमा सरदार सरोवर में स्थापित करके उनके योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। मोदी जी ने आह्वान किया है "रन फॉर यूनिटी" के माध्यम से पूरा देश सरदार को नमन करे व राष्ट्रभक्ति, देशभक्ति का जज्बा एक बार फिर नौजवानो में आगे बढ़े।
उन्होंने कहा कि भाजपा 29 अक्टूबर को "रन फॉर यूनिटी" की दौड़ के कार्यक्रम पूरे हिमाचल प्रदेश में मनाएगी। इसके लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। 




Share:
Share:
Comment
Leave A Comment