Echo

राहुल गांधी का खटाखट मॉडल हुआ खटारा, हिमाचल बटोर रहा सुर्खियांः अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल आज सुर्खियों में बना हुआ है। राहुल गांधी का खटाखट वाला मॉडल यहां खटारा हो गया। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने बड़े बड़े वादे किए थे। युवाओं से कहा था कि उनको 5 लाख नौकरियां दी जाएंगी। लेकिन आज हालात यह है कि आज मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत इंटर्नस को स्टाइपेंड नहीं मिल रहा।  कांग्रेस ने धरती पर  चांद सितारे लाने की बातें की थी, लेकिन आज युवा सड़कों पर उतर रहा है।पांच लाख नौकरी तो छोड़िए, कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को सैलरी के लाले पड़ गए हैं। युवा सड़कों पर उतर रहा है। पेंशन न मिलने से पेंशनर भी सड़कों पर हैं। लोगों को जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। 300 यूनिट फ्री बिजली का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार 125 यूनिट भी बंद कर दिए। साथ में बिजली पर मिल्क और पर्यावरण सेस लगा दिया। कांग्रेस ने गोबर खरीदने की बात थी, सरकार  ने गुड़ गोबर कर दिया। 100 रुपए लीटर दूध खरीदने की बात कही थी, लेकिन एक भी किसान से न गोबर खरीदा और न ही दूध खरीदा।  अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते आज छोटे सा प्रदेश 97 हजार करोड़ के कर्ज में डूब चुका है। अगर सरकार तीन साल चली तो हिमाचल पर 1.50 लाख  करोड़ कर्ज हो जाएगा। 



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment