पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित,हिमाचल में दो दिन की छुट्टी
नई दिल्ली :- देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। आज 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी।
डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है। लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली।
हिमाचल में राष्ट्रीय शोक के साथ दो दिन की छुट्टी घोषित
वहीं हिमाचल प्रदेश की राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शोक के साथ आगे निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के नियंत्रण में सभी कार्यालय जिनमें बोर्ड और निगम और सभी शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं, दिवंगत नेता के सम्मान में 27 और 28 दिसंबर, 2024 को दो दिन के लिए बंद रहेंगे। ये दो दिन राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों के सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए सवेतन अवकाश होंगे। कृपया तदनुसार कार्रवाई करें।।
Leave A Comment