Echo

वोट बैंक के लिए बाबा साहेब को अपना कहने का ढोंग कर रही कांग्रेसः जितेंद्र सिंह

संविधान गौरव अभियान का स्तरीय कार्यक्रम शिमला के पीटरहॉफ में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद डॉ सिकंदर कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन भी उपस्थित रहे।इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक एजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका 'टूलकिट गैंग'  भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया। राहुल गांधी और उनके नेताओं द्वारा किया गया ये कृत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़ा वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है।

 

संविधान की दुहाई देकर वोट बटोरने का काम कर रही कांग्रेसः बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारत के संविधान को बनाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर और उनकी टीम और उस संविधान के अंदर लगभग 100 से अधिक बार परिवर्तन करने वाली कांग्रेस पार्टी, आज उस संविधान को कांग्रेस खोखली किताब बताती है। कांग्रेस के नेता उस कांग्रेस घोषित खोखली किताब को खाली किताब को दिखा दिखा कर देश के लोगों को गुमराह करने के काम में जुटी हुई है। वो कांग्रेस पार्टी जिसने अपनी गद्दी को बचाने के लिए सत्ता को प्राप्त करने के लिए आए दिन, नित दिन इस संविधान की धज्जियां उड़ाई वो संविधान की दुहाई दे देकर और जनता से वोट बटोरने के काम में जुटे है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दलितों की बात को जोरदार रूप से रखने का काम बाबा साहेब आंबेडकर ने किया है और कांग्रेस की उस वक्त की केंद्र की सरकार द्वारा दलितों को पीछे करके मुस्लिमों को प्रोत्साहन देना का काम किया गया। अंबेडकर ने संविधान बना कर के दिया लेकिन कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर जी और संविधान दोनों का अपमान किया।



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment