प्राथमिक शिक्षक संघ के तीन वर्षीय चुनाव संपन्न, 5 वोटों से जीते बेनी प्रसाद
सिरमौर:- राजकीय वरिष्ठ पाठशाला बॉयज स्कूल सराहां में प्राथमिक शिक्षक संघ के तीन वर्षीय चुनाव संपन्न हुए। वरिष्ठ केंद्रीय मुख्य शिक्षक सरोज बाला की अध्यक्षता में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई।
सर्वसम्मति से चुनाव कराने का प्रयास विफल रहने के बाद अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। इसमें बेनी प्रसाद पराशर पांच वोटों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। इसके बाद अन्य पदों के लिए निर्विरोध चुनाव हुआ।
नई कार्यकारिणी में सोनिया शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विनोद शर्मा को महासचिव चुना गया। शमशेर को कोषाध्यक्ष, सुमन शर्मा को सह-सचिव तथा परवीना शर्मा को महालेखाकार नियुक्त किया गया।
राजगढ़ खंड के वर्तमान अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, विक्रम ठाकुर, वेद प्रकाश शर्मा और जब्बर सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया। चुनाव में शिक्षा खंड सराहां के करीब 105 अध्यापकों ने हिस्सा लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बेनी प्रसाद ने सभी अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए खंड में शिक्षा और बच्चों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।।
Leave A Comment