Echo

दो दिन लगातार पैदल चलकर भरमौर पहुंचे मंत्री जगत नेगी, भरमौर पहुंचते लिए बड़े फैसले, पुरी खबर पढ़ें!

हिमाचल प्रदेश के राजस्व, बागवानी और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र भरमौर पहुंच गए हैं। मंत्री ने दो दिनों में करीब 60 से 70 किलोमीटर पैदल चलकर भरमौर पहुंचे हैं। यह जानकारी उनके मीडिया कोऑर्डिनेटर और जनजातीय सलाहकार परिषद केसर सदस्य केसर नेगी ने दी है।

   केसर नेगी ने बताया कि भरमौर में नेटवर्क सुविधा नहीं है शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे मंत्री जगत सिंह नेगी के निजी सुरक्षा अधिकारी से सेटेलाइट फ़ोन के जरिए बात हुई है जिसमें उन्होंने बताया कि उदयपुर के समीप से मंन्त्री पैदल ही भरमौर के लिए निकले है जगह जगह अवरुद्ध सड़कों को तत्काल बहाली के  उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रास्ते मे मणिमहेश यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें राहत सामग्री प्रदान की । फंसे हुए यात्रियों के बचाव के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया।

   केसर ने बताया कि मंत्री जगत सिंह नेगी ने भरमौर से एक पर्वतारोही दल के साथ पुलिस व वन विभाग की एक टीम मणिमहेश के लिए रवाना की है जो मणिमहेश यात्रा में फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने का कार्य करेगी। इसके साथ ही मंन्त्री ने अपना डेरा भरमौर में जमा लिया है उन्होंने जिला के अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत और बताओ कार्य के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए।

    भरमौर पहुंचते ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक में राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। लोगों की मांग पर उन्होंने बागवानों  के लिए खड़ामुख और गहना में एचपीएमसी के खरीद केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया। यहां सी ग्रेड सेब 12 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जाएगा।

    मंत्री ने प्रशासन को सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार आपदा प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करेगी।


Share:
Share:
Comment
Leave A Comment