Echo

कोटखाई में सब-जज कोर्ट खोलने के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का धन्यवाद: मोतीलाल डेरटा,

हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में सब-जज कोर्ट खोलने को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर क्षेत्र वासियों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का धन्यवाद व्यक्त किया है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने कहा कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के दूरदर्शी सोच और अथक प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। इससे क्षेत्र के लोगों को घर के पास ही न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी। इस फैसले से गरीब, महिलाएं, बुजुर्ग, किसान और युवाओं को सीधा लाभ होगा।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों की बात करें तो 400 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। 136 सड़कों की मंजूरी मिल चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का पहला छात्रा स्पोर्ट्स हॉस्टल शुरू किया गया है। यहां छात्राओं को बैडमिंटन और कबड्डी समेत कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, प्रगतिनगर के विकास के लिए 43 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। कॉलेज में नए इंजीनियरिंग कोर्स भी शुरू किए गए हैं।

मोतीलाल ने कहा कि शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद रोहित ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में प्रदेश को उत्कृष्ट रैंक मिली है। असर रिपोर्ट में छात्रों की पढ़ने-लिखने की क्षमता में हिमाचल ने केरल को पीछे छोड़कर देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। नेशनल अचीवमेंट सर्वे में प्रदेश 21वें से 5वें स्थान पर पहुंच गया है। हिमाचल को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है। यह सब उपलब्धियां शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की दूरदर्शी सोच और अटल प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को हासिल हुई है 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment