एचपीयू में भिड़े एबीवीपी- एसएफआई, कई छात्र घायल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो छात्र संगठन एबीवीपी और एसएफआई के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई छात्र घायल हुए। विश्वविद्यालय में तनाव बढ़ गया और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, यह झड़प समरहिल चौक के पास विश्वविद्यालय के गेट पर हुई। दोनों गुट छात्रों का स्वागत कर रहे थे, तभी किसी बात पर कहासुनी हाथापाई और तेजधार हथियारों के इस्तेमाल में बदल गई। इस संघर्ष में करीब आधा दर्जन छात्र घायल हुए।
ABVP के हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अक्षय ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं पर एसएफआई के करीब दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने हमला किया, जिससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। वहीं एसएफआई ने भी ABVP पर उनके कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की है। पुलिस जांच कर रही है।
Leave A Comment