Echo

हमीरपुर में 30 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक सड़क सुरक्षा नियंत्रण एवं कमांड सेंटरः सीएम सुक्खू




मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि  सरकार हमीरपुर में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से समेकित सड़क सुरक्षा प्रवर्तन प्रणाली के तहत एक अत्याधुनिक सड़क सुरक्षा नियंत्रण एवं कमांड सेंटर स्थापित करेगी। यह सेंटर प्रदेश भर में लगाए जा रहे आधुनिक कैमरों से जुड़ा होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा इस प्रणाली का उपयोग ई-चालान, यातायात की निगरानी एवं सड़कों पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र न केवल सड़क सुरक्षा को मजबूती प्रदान करेगा बल्कि राज्य के लिए अतिरिक्त राजस्व सृजित करने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात  शिमला से 66 पैट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाने के बाद कही। ये सुरक्षा वाहन प्रदेश के 10 जिलों शिमला, मण्डी, कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कुल्लू, सिरमौर, सोलन और चंबा के विभिन्न पुलिस थानों में तैनात किए जा रहे हैं। 18.42 करोड़ की लागत से खरीदे गए इन वाहनों में 35 इलैक्ट्रिक वाहन, 14 इंटसेप्टर वाहन, 10 रैकर वाहन तथा 7 डब्ल्यूडी डीजल वाहन शामिल हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का लक्ष्य न केवल सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है बल्कि प्रदेश की जनता के लिए सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी यातायात प्रणाली विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सकारात्मक परिवर्तन पुलिस, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, हिमाचल प्रदेश सड़क एवं अधोसंरचना विकास निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के संयुक्त प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि रैकर वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं के पश्चात वाहनों को शीघ्र हटाकर सड़कों पर यातायात शीघ्र सामान्य करने में मदद मिलेगी।


सड़क सुरक्षा  उपकरणों की खरीद पर 60 करोड़  व्यय कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्टेट रोड़ ट्रांसर्फोमेशन परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश में सड़क सुरक्षा में अनेक सुधारात्मक पग उठाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत पुलिस विभाग के लिए 3373 सड़क सुरक्षा प्रवर्तन उपकरणों की खरीद के लिए लगभग 60 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों को राज्य के 10 जिलों में वितरित किया जाएगा, जिससे प्रदेश में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि हिमाचल प्रदेश की पुलिस को देश में नम्बर एक बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में 1200 कांस्टेबलों की भर्ती की गई है तथा आठ साल बाद राज्य सरकार द्वारा पुलिस प्रमोशन के लिए बी-1 टैस्ट करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग चिट्टे के नशे की रोकथाम के लिए प्रदेश भर में सराहनीय कार्य कर रहा है। प्रदेश भर में चिट्टे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है।  
इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, नीरज नैयर तथा विवेक शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के.पंत, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Share:
Share:
Comment
  • author
    Michaeljex

    In 2025, Stake Casino has become a go-to platform for Indian players. To enter the official website, simply open the official entry point here — <a href=https://stakeoz.com/in/>Win instantly with Stake Casino India 2025</a> . It’s the quickest path to begin. With thousands of exciting games, a seamless gaming experience, and INR-friendly payments, the casino excels in the digital casino industry. “Enjoy classic titles and earn instant rewards instantly!” In addition, Stake consistently updates features to enhance gameplay for Indian users, offering smoother navigation and better accessibility across devices. Stake Sign-Up in India | Quick & Easy Start Creating an account at Stake is straightforward, allowing you to place your first bets within minutes. Just follow the access point through the verified gateway at the top, then tap Register, fill in your details, confirm your email, and finally make your first deposit to unlock the platform. “Sign up in a minute and get your free spins!” If you prefer mobile use, Stake’s registration also works smoothly on smartphones, so you can complete the process anytime. Stake Offers for Indian Players | Grab Lucrative Deals The initial promotion is among the main reasons new users choose Stake. Players from India can instantly boost their bankroll with offers tailored for the local audience. • Welcome Bonus Package — Get a 100% match up to 10,000 INR. • Free Spins Offers — Enjoy additional spins on featured titles. • VIP & Loyalty Program — Collect rewards for each bet, then redeem bonuses. “Grab a 100% bonus to extend your gameplay!” Stake also provides seasonal and festival promotions specifically for Indian users, giving extra chances to earn rewards.

  • author
    Michaeljex

    In 2025, Stake Casino has become a go-to platform for Indian players. To securely access the platform, simply use the trusted access page here — [url=https://stake-app-au.com/in/]Play top-rated Indian online slots at Stake Casino 2025[/url] . It’s the quickest path to begin. With thousands of exciting games, a smooth interface, and support for Indian methods, the casino remains a leader in the competitive iGaming market. “Spin popular slots and win big instantly!” In addition, Stake consistently updates features to enhance gameplay for Indian users, offering smoother navigation and better accessibility across devices. Stake Account Creation in India | Simple Start Creating an account at Stake is very simple, allowing new users to start playing within minutes. Just open the official page through the link provided above, then click the Sign Up button, fill in your details, activate your profile, and finally make your first deposit to unlock the platform. “Join in under 60 seconds and claim your welcome offer!” If you prefer mobile use, Stake’s registration also works smoothly on smartphones, so you can complete the process anytime. Stake IN Promotions | Grab Rewarding Benefits The sign-up reward is among the key benefits new users choose Stake. Players from India can instantly boost their bankroll with offers tailored for the local audience. • Welcome Bonus Package — Enjoy extra funds up to ?10,000. • Free Spins Offers — Enjoy additional spins on top slots. • VIP & Loyalty Program — Collect rewards for active gaming, then get valuable benefits. “Double your first deposit to explore the casino!” Stake also provides seasonal and festival promotions specifically for Indian users, giving extra chances to earn rewards.

Leave A Comment