Echo

विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 पर संयुक्त संसदीय समिति में अनुराग ठाकुर की नियुक्ति

 
पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री और लोकसभा सांसद  अनुराग ठाकुर को विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक, 2025 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति उच्च शिक्षा में एक नया ढांचा लाने वाले प्रस्तावित विधेयक पर गहन विचार-विमर्श के लिए गठित की गई है, जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को समाप्त करके विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान (वीबीएसए) निर्माण के लक्ष्य पर कार्य करेगी।  समिति की अध्यक्षता डॉ. डी. पुरंदेश्वरी कर रही हैं, जो एक प्रतिष्ठित पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में आंध्र प्रदेश के राजमुंद्री से लोकसभा सांसद हैं। लोकसभा और राज्यसभा से कुल 31 सदस्यों वाली यह समिति विधेयक के प्रावधानों की जांच करेगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे भारत की शैक्षिक सुधार और विकास की दृष्टि के अनुरूप हों।

 

स्टील, कोल व ख़ान की संसदीय समिति के चेयरमैन भी हैं अनुराग ठाकुर
अनुराग  ठाकुर मौजूदा समय में स्टील, कोल व ख़ान की संसदीय समिति के चेयरमैन व संसद की लोक लेखा समिति (Public Accounts Committee) के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही श्री अनुराग सिंह ठाकुर 130वें संविधान संशोधन विधेयक 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन संशोधन बिल 2025 और संघ शासित प्रदेशों की सरकार संशोधन विधेयक 2025 की जांच के लिए संसद की संयुक्त समिति के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

 



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment