Echo

एमसी शिमला चुनावों को लेकर संजय टंडन ने मुख्यमंत्री व भाजपा अध्यक्ष के साथ की बैठक





नगर निगम शिमला के चुनावी को लेकर भाजपा ने बैठकों का दौर  शुरू कर दिया है।  इसी कड़ी में  भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन शिमला पहुंचे।  शिमला पहुंचने पर टंडन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल,सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्यार सिंह कंवर, कर्ण नंदा, अजय शर्मा, गौरव कश्यप द्वारा सर्किट हाउस में स्वागत किया गया।  इसके बाद  पिटरहॉफ में संजय टंडन ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, महामंत्री संगठन पवन राणा, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने साथ एक बैठक में भाग लिया। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया की इस विशेष बैठक का आयोजन आगामी शिमला नगर निगम के चुनावों को मद्देनजर रखते हुए किया गया है, इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई है। उन्होंने बताया की भाजपा नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है, नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा जल्द ही समितियों का गठन करने जा रही है। इस बैठक में नगर निगम शिमला के अनेकों विषयों पर चर्चा की गई।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment