हिमाचल के विधायकों की गाड़ियों पर लगेगा विशेष फ्लैग, विधानसभा अध्यक्ष ने दी मंजूरी
हिमाचल में विधायकों को उनकी गाड़ियों पर लगाने के लिए विशेष अलग झंडी मिलेगी। यह विधानसभा सचिवालय विधायकों के लिए जल्द झंडी करेगा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्पैशल फ्लैग लगाने की इजाजत दे दी है। कुलदीप पठानिया ने कहा कि मानसून सत्र समाप्त होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि 13वीं विधानसभा में ‘डिस्टिंक्ट फ्लैग’ विधायकों के देने का फैसला लिया गया था। हालांकि यह फैसला तब लागू नहीं हो पाया था, मगर अब उन्होंने इस फैसले को लागू करने का फैसला लिया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विशेष फ्लैग देने का मसकद विधायकों को अलग पहचान देना है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से खासकर नए विधायकों को सुविधा मिलेगी, जिन्हें अभी अपनी पहचान बतानी पड़ती है, खासकर प्रदेश से बाहर जाने पर विधायकों को इस तरह की दिक्कत आती है। लेकिन फ्लैग मिलने के बाद विधायकों को अपनी पहचान नहीं बतानी पड़ेगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि विधायकों की गाड़ी में चीफ सेक्रेटरी और एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी की तर्ज पर डिस्टिंक्ट फ्लैग ( यानी विशेष पहचान वाली झंडी) लगेगी। इससे विधायकों को एक अलग आधिकारिक पहचान मिलेगी। इसके बाद विधायकों को अपनी पहचान बताने की नौबत नहीं आएगी। एक सप्ताह के भीतर सभी विधायकों को विधानसभा सचिवालय प्रशासन द्वारा विशेष झंडी जारी कर दी जाएगी।
Leave A Comment