Echo

अनुराग ठाकुर ने की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता


भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत गोल्ड माइंस लिमिटेड (BGML) की वर्तमान स्थिति और देश की स्वर्ण खनन परिसंपत्तियों के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप घरेलू स्वर्ण भंडारों का प्रभावी उपयोग करने और आयातित सोने पर निर्भरता कम करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। खान मंत्रालय ने BGML में उपलब्ध स्वर्ण भंडार, पुराने टेलिंग डंप से आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सोने एवं रणनीतिक खनिजों की पुनर्प्राप्ति तथा AI/ML आधारित अन्वेषण, ड्रोन सर्वेक्षण और एयरो-जियोफिजिकल मैपिंग जैसी उन्नत तकनीकों की जानकारी समिति के समक्ष रखी।
समिति को बताया गया कि भारत में प्राथमिक अयस्क संसाधनों में 650 टन से अधिक स्वर्ण धातु उपलब्ध है, जबकि इसका एक छोटा हिस्सा ही खनन योग्य भंडार के रूप में वर्गीकृत है। वर्ष 2015 से अब तक आठ राज्यों में 27 स्वर्ण खनन ब्लॉकों की नीलामी की गई है, जिनमें से 16 वर्तमान में सक्रिय हैं।
बैठक में घरेलू स्वर्ण उत्पादन बढ़ाने, निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और सोने के आयात पर निर्भरता कम करने की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया।


Share:
Share:
Comment
Leave A Comment