Echo

आम आदमी पार्टी हिमाचल की कई महिला पदाधिकारी भाजपा में शामिल



आम आदमी पार्टी हाई कमान  की कार्यशैली से रुष्ट होकर आज दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आम आदमी पार्टी, हिमाचल प्रदेश की कई महिला पदाधिकारियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।


आप हिमाचल की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ममता ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष  सोनिया बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता के साथ आप की उद्योग विंग के प्रदेश अध्यक्ष डी॰के॰ त्यागी, प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया आशीष कुमार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  मीनाक्षी लेखी, पार्टी महासचिव  अरुण सिंह  व राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी  संजय मयूख  उपस्थित रहे। हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़ कर भाजपा में आए पूर्व हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष  अनूप केसरी  , संगठन महामंत्री  सतीश ठाकुर  भी इस मौकेे    पर उपस्थित रहे।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment