Echo

कांग्रेस ने स्व. वीरभद्र सिंह को उनके 89वें जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि


कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज  पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के 89वें जन्मदिन पर आज प्रदेशभर में उन्हें याद करते हुए भाव पूर्ण श्रदांजलि दी। प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों और ब्लॉकों में भारी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओ सहित आम लोगों ने अपनी नम आंखों से वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया,जहां कांग्रेस अध्यक्ष समेत उपस्थित सभी नेताओं पार्टी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नेताओं के भाषण के दौरान भावुक हो गई। इस दौरान वह अपना भाषण भी नही दे सकी। उन्होंने सभा में उपस्थित सभी नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़ कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जो प्यार और स्नेह उन्हें सब लोगों से मिल रहा है उसका कर्ज वह कभी नही लोटा पाएंगे।




नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने स्व वीरभद्र सिंह के स्मरणों को याद करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब हम वीरभद्र सिंह के इस दिन को उनके बगैर मना रहें है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो ही ऐसे महान नेता हुए एक डॉ यशवंत सिंह परमार और दूसरे वीरभद्र जिन्हें प्रदेश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक माला में भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम वीरभद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सादगी और कार्य की क्षमता बहुत ही प्रभावी थी ।

अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश की टोपी को विश्व भर में एक विशेष पहचान दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें अपने नेतृत्व को मजबूत करते हुए वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलते हुए आपसी भाईचारे को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि हालात बदलेगे, और सरकार भी बदेलगी,यह निश्चित है।

अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित की जाएगी।

प्रतिभा सिंह ने केएनएच में फल वितरित किए

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर कमला नेहरू अस्पताल जाकर उपचाराधीन महिलाओं को फल वितरण किए। इसके बाद भराड़ी में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने यहां रक्तदान शिविर में शिरकत की। प्रतिभा सिंह ने सांय आईजीएमसी कैंसर अस्पताल के प्रांगण में बॉबी सरबजीत के लंगर मे रोगियों को लंगर वितरण किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में की इस सभा में पार्टी के सेंकड़ों कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त आदर्श सूद,यशवंत छाजटा,अमित नंदा, जितेंद्र चौधरी,हरदीप सिंह बावा,देवेंद्र बुशेहरी के अतिरिक्त अग्रणी संगठनों के जिला एवं प्रदेश अध्यक्षों सहित अनेक पदाधाधिकारी,इंटक,सेवादल,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


उधर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी ने भी अपने फेसबुक पेज पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए है। प्रदेशभर की अन्य जगहों पर कांग्रेस के नेताओ व पदाधिकारियों ने अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल वितरित किए। इसके अतिरिक्त उनके सम्मान में प्रदेशभर में जगह जगह रक्तदान शिविरों का आयोजन भी किया गया।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment