Echo

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित खिमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल



 पूर्व मंत्री व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  पंडित खिमी राम शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में नई दिल्ली में पंडित खिमी राम शर्मा ने कांग्रेस का दामन थामा। खिमी राम शर्मा प्रदेश भाजपा में कई अहम पदों पर रहे हैं। खिमी राम शर्मा ने साल 1999 में बतौर जिला परिषद चुनाव लड़ा था और बाद में जिला परिषद अध्यक्ष भी बने। दो बार विधायक रहे खीमीराम शर्मा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं। धूमल सरकार में वन मंत्री पद भी संभाला। हालांकि 2017 के विधानसभा चुनाव में खीमी राम शर्मा का टिकट कट गया। टिकट कटने के बाद से  उनको संगठन में भी कोई ओहदा नहीं मिला।  अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। 


उधर पंडित खीमी राम  का कांग्रेस  में शामिल होने का पार्टी नेताओं ने  स्वागत किया है। देवेन्द्र बुशहरी ने कहा कि पंडित खीमी राम एक अनुभवी व सुलझे हुए राज नेता हैं, उनके शामिल होने से कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जहां ये बात बार बार कह रहे थे कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता उनके संपर्क में है, आज ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के नही बल्कि भाजपा में अच्छी सोच रखने वाले नेता अपनी सरकार से प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार से तंग आकर कांग्रेस पार्टी मे शामिल होना चाहते है। कांग्रेस पार्टी ऐसे नेताओं का सदैव स्वागत व सम्मान करेगी। 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment