Echo

बीजेपी सरकार बागवानों के समस्याओं को लेकर असंवेदनशील : कौल सिंह ठाकुर

भाजपा सरकार की घोषणाएं जनता को केवल जुमलों की सौगात



 

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार बागवानों के हितों को लेकर सदैव असंवेदनशील रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश कांग्रेस व प्रदेश कार्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर ने आज कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि सेब बाहुल क्षेत्रों के लोगों के साथ भाजपा सरकार हमेशा से बहुत बड़ा भेदभाव करती रही है जिस कारण भाजपा के शसनकाल में बागवान हमेशा बहुत परेशान रहे है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सेब की पेकेजिंग सामाग्री के दामों में बढ़ोतरी करके बागवानों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीते साल एक सौ ट्रे का जो बंडल 450 रु0 से 500 रुपये में मिल रहा था इस बार वही 700 से 800 रुपये प्रति बंडल मिल रहा है जिसमें इसकी किमतों में 250 रुपयें के लगभग प्रति बंडल की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह बीते साल जो पेटी 45 से 65 रुपयें प्रति पेटी मिल रही थी इस बार इसके 60 से 80 रुपये देने पड़ रहे है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कार्टन व पेकिंग सामाग्री पर जी एस टी की दर 12 से 18 प्रतिशत करके भाजपा सरकार ने बागवानों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है। राज्य सरकार के बागवान विरोधी इस रवैये का कांग्रेस पार्टी कढ़ा विरोध करती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जो बढ़े हुए 6 प्रतिशत जी एस टी कम करने करने की बात कही है उस पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे कि कब तक बढ़े हुए जी एस टी को कम किया जाएगा।  

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के पांच वर्ष पूरे होने जा रहे है परन्तु कर्मचारियों, पैंशनरों, आउटसोर्स कर्मचारियों किसान-बागवान समेत किसी भी वर्ग की समस्याओं को हल करने में आज तक राज्य सरकार पूर्णताः विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं जनसभाओं तक सीमित हो कर रह गई हैं जिन्हें अधिकारी गमभीरता नहीं लेते। उन्होंने कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि राज्य की अफसरशाही मुख्यमंत्री व उनके मंत्रीमंडल के सदस्यों को कोई तवोज्जों नहीं दे रही है जिस कारण ये सारी घोषणाएं मुख्यमंत्री कार्यालय में ही दफन हो जाती हैं।

 उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जय राम सरकार चुनावी वर्ष में आए दिन कोरी घोषणाओं की सौगातें दे कर जनता को गुमराह कर रही है। आजकल हिमाचल के मुख्यमंत्री हर विधान सभा क्षेत्र में जाकर बिना बजट प्रावधान के करोड़ों रुपयों के शिालान्यास करने में ब्यस्त हैं जबकि जमीनी हकीकत पूरी तरह सरकार की इन घोषणाओं के विपरीत है।


प्रदेश में चारों ओर  व्यापक भ्रष्टाचार


कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हिमाचल प्रदेश भ्रष्टाचार के आंकंठ में डूब चुका है। भ्रष्टाचार में संलिप्त लोगों को भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला आज तक का सबसे बड़ा घोटाला है जिसमें सरकार के ईशारों पर अपराधियों द्वारा लाखों रुपयों लेकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डेढ महिने पहले कह चुके है कि इस मामलें को सी बी आई को सौंपा दिया गया है परन्तु आज तक मामला सी बी आई को नहीं दिया गया है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस सन्दर्भ में जांच के नाम पर मात्र औपचारिकताएं निभा रही है।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस प्रकरण की प्रारम्भ से ही सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।


कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जल शक्ति विभाग भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अडडा बना हुआ है। करोडों रुपये के पाईप खरीद कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है और चहेतों को लाभ पंहुचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हिमाचल विश्वविद्यालय में तत्कालीन उप कुलपति द्वारा नियमों को दरकिनार करके भर्तियों में ब्यापक स्तर पर अनियमिताएं की गई है और चहेतों को नियुक्तियां दी गई है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हो रहे ब्यापक भ्रष्टाचार की कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष जांच की मांग करती है।


वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुभवहीन मुख्यमंत्री के कुप्रबन्धन की वजह से प्रदेश पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। आज हिमाचल पर 70 हजार करोड़ का कर्जा हो गया है जो कि भाजपा सरकार के कुप्रबन्धन को दर्शाता है। राज्य सरकार अपने संसाधन जुटानें में पुरी तरह विफल साबित हुई है और फिजुल खर्ची पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में मंहगाई आसमां छू रही है। रसोई गैस, डीजल पैट्रोल, खाद्य वस्तुओं के दाम आम लोंगों की पंहुच से बाहर हो गए हैं।


भाजपा सरकार मंहगाई रोकने में असफल साबित हुई है। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों व भ्रष्टाचार की वजह से अब भाजपा सरकार का जाना तय है।  

इस प्रैस वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश चैहान, प्रवक्ता देवेन्द्र बुशैहरी, सुशांत कपरेट, अरुण शर्मा उपस्थित थे !

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment