Echo

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का निधन



भाजपा नेताओं ने निधन पर जताया गहरा शोक

प्रवीण शर्मा को कभी नहीं भुलाया जा सकता : नड्डा


 भाजपा के वरिष्ठ नेता, हिमाचल में पूर्व कर एवं कराधान मंत्री, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं  हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा का निधन हो गया। वह जिला ऊना के अंब गांव के रहने वाले थे, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली।

प्रवीण शर्मा के निधन से पार्टी में  शोक की लहर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने  प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।  उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा भाजपा के लिए एक मजबूत नेतृत्व थे और एक उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधक थे, उन्होंने 2017 के आम विधानसभा चुनावों में चुनाव अभियान प्रमुख के रूप में कार्य किया।

 नड्डा ने कहा कि प्रवीण शर्मा 1998 से 2003 की सरकार में मंत्री रहे और पूरे जोश एवं ऊर्जा के साथ राज्य की सेवा की।

नड्डा ने कहा कि  मैं उन्हें विधानसभा में एक विनम्र और मृदुभाषी व्यक्ति के रूप में याद करता हूं जिन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र और राज्य के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। वह जिला ऊना के अंब गांव के रहने वाले हैं, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। शर्मा ने देश में लगाए गए आपातकाल के दौरान कड़ी कठिनाइयों का सामना भी किया।

 नड्डा ने कहा कि पार्टी, समाज और राज्य के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।  वे एक सक्षम प्रशासक और अविस्मरणीय सामाजिक कार्यकर्ता थे।

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment