Echo

अनुराग ठाकुर एक अक्टूबर को देश भर में चलने वाले ‘स्वच्छ भारत 2.0 कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ



युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर 1 अक्टूबर  को पूरे देश में महीने भर चलने वाले ‘स्वच्छ भारत 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे

नेहरू युवा केंद्र, शिमला की जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि जनभागीदारी की भावना के साथ नागरिकों के सहयोग और स्वैच्छिक सहभागिता से 1 करोड़ किलो कचरा मुख्यत: एकल उपयोग प्लास्टिक को एकत्र करके निपटाया जाएगा। युवा मामले विभाग पिछले साल के सफल अभियान के बाद 1 से 31 अक्टूबर तक पूरे देश में महीने भर चलने वाले ‘स्वच्छ भारत 2.0’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेगा। यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र, शिमला युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा सम्बद्ध यूथ क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना से सम्बद्ध संस्थानों के नेटवर्क के माध्यम से देश भर के सभी गांवों में आयोजित किया जायेगा। 

अपशिष्ट या कचरा संग्रह की दृष्टि से मुख्य स्थान (हॉटस्पॉट) पर्यटन स्थल, शैक्षणिक संस्थान, बस स्टैंड/रेलवे स्टेशन एवं उनके आसपास के स्था्न, राष्ट्रीय राजमार्ग, ऐतिहासिक एवं धरोहर भवन, धार्मिक स्थल व उनके आसपास के स्थाकन, अस्पताल और जल स्रोत, इत्या दि होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर  तक देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों और घरों की सफाई का आयोजन करना है, जिसमें समाज के सभी वर्गों, पीआरआई और गैर-सरकारी संगठनों/सिविल सोसायटी संगठनों सहित सरकारी संगठनों को शामिल किया जाएगा, ताकि अपने आसपास के वातावरण या स्थासनों को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के लिए नागरिकों में जागरूकता एवं गर्व की भावना उत्पैन्ने की जा सके। इसके साथ ही यह अभियान ‘स्वच्छ काल: अमृत काल’ का मूल मंत्र देगा और जनभागीदारी के माध्यम से इस कार्यक्रम को जन आंदोलन का रूप दे देगा।

                                                                                                                                 

                                                                                                                                     

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment