आईपीएल के चेयरमैन अरुण ठाकुर ने ब्रिटिश स्पोर्टस पेंटर एंडी ब्राउन के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है. यह फोटो 6 मार्च की है, जब एंडी ब्राउन धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पर प्रैक्टिस कर रही इंग्लैंड की टीम की सुंदर तस्वीर बना रहे थे. एंडी ब्राउन ने इससे पहले सुबह प्रैक्टिस कर रही भारतीय टीम का सुंदर चित्र भी कैनवस पर उतारा. इस पेंटिंग को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं
एंडी ब्राउन एक जाने-माने ब्रिटिश स्पोर्टस पेंटर हैं, जो स्पोर्ट्स पर पेंटिंग करते हैं. वह पहले भी कई अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के चित्र कैनवास पर उतार चुके हैं.
Leave A Comment