लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने पांच गारंटियां लोगों को दी है. कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो वह पांच गारंटियों को पूरा करेगी. इनमें महिलाओं को केंद्र सरकार की नौकरियों में 50 फीसदी आरक्षण देने, गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपए देने और आशा, आंगनबाड़ी व मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं को मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दुगना करने की गारंटी है. इनके अलावा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करने के लिए सभी पंचायतों में अधिकार मैत्री नियुक्त करने और देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दुगनी कर कम से कम एक हॉस्टल हर जिला में खोलने की गारंटी भी शामिल है,
Leave A Comment