Echo

19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को रिजल्ट

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया.  शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव  कुमार ने लोकसभा चुनावों की तारीखों का  ऐलान कर इनका पूरा शेड्यूल जारी किया. लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा. देश में 543 सीटों के लिए चुनाव सात चरणों में होगा.  आखिरी चरण का चुनाव 1 जून को होगा. हिमाचल में भी 1 जून को चारों लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा. इसके साथ ही हिमाचल में भी विधानसभा के 6 सीटों के लिए मतदान भी होगा.  लोकसभा  चुनाव के नतीजे  4 जून को  आएंगे.

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment