इंदौर से शंकर लालवानी ने 11.75 लाख वोटों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की
लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों ने रिकॉर्ड बनाया है। चुनावों में चार बड़ी जीत दर्ज करने वालों में से तीन भाजपा से हैं जबकि एक नेता कांग्रेस से हैं। मध्य प्रदेश के इंदौर से भाजपा के शंकर लालवानी ने लोकसभा चुनावों में अब तक की ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 11,75,092 लाख वोटों से जीत हासिल की। इससे पहले 2019 में गुजरात के नवसारी सीट पर भाजपा के सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोटों से जीत कर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। लेकिन शंकर लाल लालवानी ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं असम से कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने 10,12476 वोटों से दूसरी बड़ी जीत दर्ज की है। मध्य प्रदेश के विदिशा में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 8,20,868 वोटों की तीसरी बड़ी जीत हासिल की। इसी तरह केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से 744716 वोटों की जीत दर्ज की है।
Leave A Comment