Echo

एमओयू के अनुसार दिल्ली को पानी देगा हिमाचलः सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने साफ किया है कि प्रदेश सरकार समझौते के अनुसार दिल्ली को पानी देगी। प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे के बाद उप चुनावों की स्थिति पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर उन्होंने अपनी सदस्यता त्यागने का निर्णय किस आधार पर लिया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पांच वर्षों के लिए अपने क्षेत्र का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था तो फिर उन्होंने किन कारणों से राज्य पर उपचुनाव का बोझ डाला गया। उन्हें यह बात आम जनता के सामने रखनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में अब तक 9 लोगों की मृत्यु हुई है।
 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment