Echo

बीजेपी के ईमानदार कार्यकर्ता भी पूर्व विधायकों के साथ नही: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नालागढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के लिए चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि  पूर्व निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर व्यापारी हैं, उन्होंने 14 महीने सारे काम करवाने के बावजूद कांग्रेस सरकार की पीठ में छुरा घोंपा है। पूर्व विधायक की नीयत सही थी। उन्होंने कहा कि कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व निर्दलीय विधायकों के साथ भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता भी नहीं हैं। वह इन विधायकों को भाजपा टिकट देने से निराश हैं।  उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते सोए रहे और हमीरपुर अधीनस्थ चयन बोर्ड में पेपर बिकते गए। अब जयराम ठाकुर ने भाजपा ज्वाइन करने वाले पूर्व विधायकों के साथ सरकार गिराने में पूरा जोर लगाया, लेकिन कांग्रेस ने 34 विधायकों के साथ मिलकर ऑपरेशन लोटस फेल कर दिया।


 


Share:
Share:
Comment
Leave A Comment