Echo

केस रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांग रहा था रीडर, विजिलेंस ने दबोचा

विजिलेंस ने शिमला एसपी दफ्तार में तैनात एक रीडर स्तर के कर्मचारी को गिरफ्तार  किया है जो  एक केस रफा-दफा करने के लिए रिश्वत मांग रहा था। कांस्टेबल रैंक का यह जवान एसपी कार्यालय में डीएसपी के पास रीडर के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि रीडर ने एट्रोसिटी  के एक केस को रफा-दफ़ा करने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत विजिलेंस से की गई। विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर आरोपी रीडर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप कुमार के तौर पर हुई है और वह एसपी दफ्तर में डीएसपी के रीडर के तौर पर तैनात था। शिमला विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।
 





Share:
Share:
Comment
Leave A Comment