Echo

पीएम मोदी के खिलाफ अमर्यादित-अभद्र टिप्पणियों पर राहुल के खिलाफ पुलिस में शिकायत

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ  भाजपा पुलिस में शिकायत लेकर पहुंची है। प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित व अभद्र टिप्पणियों को लेकर भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के छोटा शिमला पुलिस थाना में शिकायत दी है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज  करने की मांग की गई है।
 
अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दी है। उन्होंने राहुल गांधी लगातार काफी समय से इस तरह से अमर्यादित व अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं। ऐसा कर राहुल गांधी न केवल प्रधानमंत्री बल्कि देश की छवि को भी खराब करने का काम कर रहे हैं।
 
राकेश डोगरा ने मांग की है कि इसके लिए राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर  दर्ज की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ऐसा नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में इसको लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
 
जेपी नड्डा ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को लिखा पत्र
इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भी एक पत्र लिखकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस बारे में अवगत कराया है। जेपी नड्डा ने कहा है कि  जिस तरह से राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री को गालियां दे रहे हैं वो अत्यंत निंदनीय है। यह प्रधानमंत्री की छवि के साथ साथ देश की छवि को भी नुकसावन पहुंचा रहा है। 




Share:
Share:
Comment
Leave A Comment