Echo

कांग्रेस का आरक्षण, संविधान, डॉ अंबेडकर विरोधी इतिहास : सोनकर

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय प्रभारी सोशल मीडिया अणिमा सोनकर ने शिमला में एक प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस का आरक्षण, संविधान, डॉ अंबेडकर विरोधी इतिहास है। 
उन्होंने कहा की राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा है कि वह "आरक्षण हटा देंगे"। ये वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है।  उन्होंने कहा की जवाहर लाल नेहरू ने 1956 में पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की काका कालेलकर रिपोर्ट को खारिज कर दिया था।  इसी प्रकार से इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को ठंडे बस्ते में डालकर ओबीसी आरक्षण में देरी की। 

अणिमा सोनकर ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.  राजीव गांधी ने  मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध किया और 1990 में लोकसभा में आरक्षण का पुरजोर विरोध किया और मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत की, जो बाबासाहेब के मूल संविधान के खिलाफ था।

भाजपा ने हमेशा समस्त समाज के लिए कार्य किया 
भाजपा ने हमेशा समस्त समाज के लिए कार्य किया है, हिमाचल पीएम मोदी सरकार ने 2017 में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) को संवैधानिक दर्जा दिया। 2019 में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षण की शुरुआत, 2019 में वित्त आयोग और संविधान की छठी अनुसूची से संबंधित प्रावधानों में संशोधन, 2019 में लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) आरक्षण का 10 वर्षों के लिए विस्तार किया गया। 2021 में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी ओबीसी सूची में परिवर्तन करने का अधिकार प्रदान किया गया।




Share:
Share:
Comment
Leave A Comment