शिमला की बेटी प्रतिभा रांटा की फिल्म “लापता लेडीज” ऑस्कर के लिए चयनित
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक किरण राव के निर्देशन में निर्देशित फ़िल्म " लापता लेडीज " का चयन ऑस्कर 2025 के किया गया है। बड़ी बात यह है कि इस फिल्म में हिमाचल के शिमला जिला की रोहड़ू की प्रतिभा रांटा ने लीड भूमिका में निभाई है। कॉमेडी ड्रामा “लापता लेडीज” की इस फिल्म बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी के लिए चुना गया है। फिल्म इस साल के शुरुआत में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म रोहडू की प्रतिभा रांटा के साथ नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन ने रोल प्ले किया है।
ये है प्रतिभा रांटा
17 दिसंबर 2000 को जन्मी शिमला जिले के टिक्कर ताल्लुक रखने वाली प्रतिभा रांटा की आरंभिक शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, चेल्सी शिमला से हुई है। इसके बाद मुंबई में उषा प्रवीण गांधी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से फिल्म निर्माण में ग्रेजुएट डिग्री हासिल की।
प्रतिभा रांटा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2020 में वेब सीरीज 'कुर्बान' में करण जोतवानी के साथ चाहत बेग भट्ट ध्यानी की भूमिका के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 'आधा इश्क' और हीरामड़ी में भी अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया। प्रतिभा रांटा ने साल 2024 में किरण राव द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'लापता लेडीज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। प्रतिभा रांटा की बहन आभा रांटा भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं और हीरामड़ी में दोनों ने एक साथ काम किया है।
सीएम सुक्खू ने बॉलीवुड अभिनेत्री को दी बधाई
सीएम सुक्खू ने प्रतिभा रांटा को इसके लिए बधाई दी है। सीएम सुक्खू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है. हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रतिभा रांटा ने ऑस्कर 2025 के लिए चुनी गई है। बॉलीवुड फिल्म 'लापता लेडीज' में अपने अभिनय से सभी को प्रभावित किया है। प्रतिभा का अभिनय न केवल छोटे पर्दे पर बल्कि बड़े पर्दों पर भी बेमिसाल रहा है। 'लापता लेडीज' में आपका अद्भुत अभिनय महिलाओं की स्थिति और उनके अनुभवों को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत करता है। आपका यह योगदान समाज की सोच को बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
शिमला की बेटी को इस बेमिसाल उपलब्धि के लिए बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। आपने अपनी कला से पूरे हिमाचल को गौरवान्वित किया है।
Leave A Comment