Echo

HPU में दर्दनाक हादसा, हॉस्टल से गिरकर छात्र की मौत

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुक्रवार देररात दर्दनाक हादसा पेश आया है । जहां HPU के हॉस्टल से गिरने से एक  की मौत हो गयी है।
पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार देर रात को पेश आया है । हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के एसबीएस ( शहीद भगत सिंह ) हॉस्टल में एक छात्र की पांचवीं मंजिल से गिरने से ही मौके पर दर्दनाक मौत ही गयी है।  बताया जा रहा है कि मृतक युवक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विधि विभाग ( लॉ) में प्रथम वर्ष का छात्र था । मृतक युवक की पहचान अखिल हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के रूप में हुई है।  सूचना के अनुसार पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए IGMC भेज दिया है, जहां आज युवक का पोर्स्टमार्टम होगा। 
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र देवराज से मिली जानकारी के अनुसार युवक हॉस्टल से कैसे  गिरा फिलहाल इसकी जानकारी नही मिल पाई है । पुलिस मौके पहुंच गई है । घटना स्थल को सील कर दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Share:
Share:
Comment
Leave A Comment