Echo

हिमाचल पुलिस का सड़क दुर्घटना कम करने के लिए विशेष अभियान, मंडी नियमों की धज्जियां उड़ाने में नंम्बर-1

हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में नशे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए राज्यव्यापी अभियान शुरू किया है। 24 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा । इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने 290 लोगो को गिरफ्तार किया है जबकि पुलिस ने 483 लोगों के लाइसेंस रद्द करने का आग्रह किया है।
DGP हिमाचल प्रदेश पुलिस  अतुल वर्मा ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण 24 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक चला जिसमे प्रदेश भर में पुलिस ने 46 ,901 वाहनों की जांच की । इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन  चलाने के लिए 1246 लोगो को चालान जारी किए।
उन्होंने कहा कि इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के लिए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 202 के तहत 290 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि 24 सितंबर से पहले पूरे चालू वर्ष में मात्र 51 गिरफ्तारियां हुई थी। वहीं विशेष अभियान के एक सफ्ताह में प्रदेश भर से पुलिस ने 483 ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने की संतुति की है। कि यह लोग मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर रहे है इनके लाइसेंस रद्द किए जाएं।

मंडी जिला नियमों की धज्जियां उड़ाने में नंबर -1

हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान में मंडी जिला नियमों का उल्लंघन करने में सबसे ऊपर रहा है। मंडी जिला में  सबसे ज्यादा 51 लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए गिरफ्तार हुए हैं। मंडी के अलावा बद्दी में 39 , बिलासपुर में 36 ,सोलन में 33 सबसे ज्यादा गिरफ्तारियों वाले जिले है । वहीं चम्बा में 12 , कांगड़ा में तीन , किन्नौर में 5, कुल्लू में 26 ,नूरपुर में 16, ऊना में 7, सिरमौर में 10 , पीडी देहरा में 7, GRPS शिमला 23,  GRPS कांगड़ा 22 लोग गिरफ्तार हुए है जबकि हमीरपुर व लाहुल स्पीति में कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नही हुआ है।
डॉ अतुल वर्मा ने कहा कि पुलिस आने वाले दिनों में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर निगरानी जारी रखेगी  और नियमों के विरुद्ध चलने वालो पर सख्त कार्रवाही जारी रहेगी।

 

Share:
Share:
Comment
Leave A Comment