Echo

मुख्यमंत्री ने नंदलाल का हाल-चाल जाना, मरीजों से भी की बात

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी में दाखिल 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नन्द लाल का कुशलक्षेम जाना। नन्द लाल स्पाइन में दिक्कत के चलते अस्पताल में  भर्ती है। मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इसके बाद अस्पताल में दी जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नवनिर्मित ट्रामा वार्ड में मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और चिकित्सकों व नर्सों से मिल रहे स्वास्थ्य उपचार एवं परामर्श के बारे में जानकारी ली। स्टाफ नर्सों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों, नर्सों और मरीजों के अनुपात के दृष्टिगत चिकित्सकों और नर्सों की भर्ती कर रही है ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। 



Share:
Share:
Comment
Leave A Comment